Home » तेजस्वी से तेजप्रताप, अनंत से मैथिली… टॉप 10 कैंडिडेट्स के रुझान देखें
बिहार

तेजस्वी से तेजप्रताप, अनंत से मैथिली… टॉप 10 कैंडिडेट्स के रुझान देखें

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का इंतजार है। तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, अनंत सिंह और मैथिली जैसे शीर्ष 10 उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। तेजस्वी यादव अपनी पार्टी को सत्ता में लाने के लिए प्रयासरत हैं, जबकि तेजप्रताप यादव के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी। अनंत सिंह और मैथिली का चुनावी नतीजा भी महत्वपूर्ण होगा।

टॉप 10 कैंडिडेट्स

राघोपुर से तेजस्वी यादव (आरजेडी), महुआ सीट से तेजप्रताप यादव (जेजेडी), तारापुर सीट से सम्राट चौधरी (बीजेपी), लखीसराय से विजय सिन्हा (बीजेपी), छपरा से खेसारी लाल (आरजेडी), अलीनगर से मैथिली ठाकुर (बीजेपी), चनपटिया से मनीष कश्यप (जेएसपी), जमालपुर से शिवदीप लांडे (निर्दलीय), बक्सर सीट से आनंद मिश्रा (बीजेपी) और मोकामा सीट से अनंत सिंह (जेडीयू) चुनाव लड़ रहे हैं।
राघोपुर से तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं।

महुआ से तेजप्रताप पीछे चल रहे हैं।
तारापुर से सम्राट चौधरी आगे चल रहे हैं।
लखीसराय से विजय सिन्हा आगे चल रहे हैं।
बक्सर से बीजेपी के आनंद मिश्रा आगे चल रहे हैं।
छपरा से खेसारी लाल पीछे चल रहे हैं।
जमालपुर से शिवदीप लांडे पीछे चल रहे हैं।
मोकामा से अनंत सिंह आगे चल रहे हैं।
चनपटिया से जन सुराज के मुनीष कश्यप पीछे चल रहे हैं।
अलीनगर से मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं।

Search

Archives