पटना। बिहार की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज पटना में जेडीयू में शामिल हो गए। उन्होंने पटना स्थित जेडीयू के ऑफिस में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें ललन सिंह, विजय चौधरी, संजय झा, श्रवण कुमार मुख्य हैं।
कार्यक्रम में नहीं पहुंचे नीतीश : हैरानी की बात ये है कि बेटे निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने के दौरान जो कार्यक्रम हुआ, उसमें नीतीश कुमार नहीं आए। ऐसे में इस बात की सियासत में काफी चर्चा रही।







