Home » चलती ट्रेन से हुआ नए अफसर का अपहरण, गया में ज्वाइन करनी थी ड्यूटी
बिहार

चलती ट्रेन से हुआ नए अफसर का अपहरण, गया में ज्वाइन करनी थी ड्यूटी

खुसरूपुर। पटना जिले के खुसरूपुर से नव चयनित ग्रामीण विकास पदाधिकारी को अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कोशी एक्सप्रेस पूर्णिया-हटिया कोशी एक्सप्रेस ट्रेन से नव चयनित ग्रामीण विकास पदाधिकारी दीपक कुमार पाठक का अपहरण किया गया। अपराधियों ने सोमवार की सुबह घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अपराधियों ने सोमवार की सुबह 9.15 बजे पूर्णिया-हटिया कोशी एक्सप्रेस ट्रेन से नव चयनित ग्रामीण विकास पदाधिकारी दीपक कुमार पाठक का अपहरण कर पुलिस को चुनौती दी है। बताया जाता है कि बेगूसराय जिला के तेघरा थाना क्षेत्र के अम्बा निवासी रामानंद पाठक के पुत्र दीपक को स्वजनों ने हाथीदह में ट्रेन चढ़ाया। उन्हें गया में योगदान देना था। हथियारबंद अपराधियों ने कोशी से दीपक को जबरन उतार लिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

नजाकत को भांपते हुए दीपक प्लेटफॉर्म से खेत की ओर भागने लगे। भागने के दौरान ही फोन से उन्होंने स्वजनों को सूचना दी। इस बीच दीपक का फोन स्विच ऑफ बताने लगा। फोन की सूचना पर अम्बा से उनके स्वजन खुसरूपुर पहुंच जीआरपी और स्थानीय थाना को सूचना दी है।

दीपक के चचेरे भाई हरिशंकर पाठक ने बताया कि दीपक शादीशुदा हैं और उन्हें दो बच्चे हैं। फिलहाल वे छौराही प्रखंड कार्यालय में लेखापाल के पद पर कार्यरत हैं। बीपीएससी से वे आरडीओ के लिए चयनित हुए हैं। जीआरपी ने बताया कि दीपक की मोबाइल नंबर के माध्यम से जांच शुरू की गई है।

Search

Archives