Home » लिव-इन-रिलेशन के कपल्स को जनगणना में मिलेगा शादीशुदा का दर्जा, पूछे जाएंगे जरूरी सवाल
बिहार

लिव-इन-रिलेशन के कपल्स को जनगणना में मिलेगा शादीशुदा का दर्जा, पूछे जाएंगे जरूरी सवाल

मुजफ्फरपुर । लिव-इन-रिलेशन में रहने वाले कपल्स को जनगणना में शादीशुदा होने का दर्जा दिया जाएगा। जनगणना 2026 में यह प्रमुख बदलाव किया गया है। इसके लिए कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं।

अगर कपल्स रिश्ते को स्थिरता देने की प्रतिबद्धता जताता हैं तो उन्हें शादीशुदा का दर्जा दिया जा सकता है। हालांकि विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह सिर्फ सांख्यिकी डाटा के लिए है। इसकी कानूनी मान्यता नहीं होगी।

अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना अधिकारी कुमार प्रशांत ने बताया इस बदलाव की उन्हें जानकारी मिली है। उन्होंने इसे पढ़ा है, लेकिन अभी इस पर कुछ कहना उचित नहीं होगा।

विभाग की ओर से क्या गाइडलाइन जारी की गई है, उसका पूरी तरह अवलोकन के बाद ही जानकारी देने की बात कही। कहा कि जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। अभी कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 17 से 30 अप्रैल तक स्वगणना की तिथि तय की गई है। इस दौरान आमजन अपनी पूरी जानकारी पोर्टल के माध्यम से दे सकते हैं। एक-दो मई से जनगणना अधिकारी व कर्मी घर-घर जाकर लोगों की जानकारी दर्ज करेंगे।

Search

Archives