Home » जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सुनसान इलाके में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
बिहार

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सुनसान इलाके में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

रांची। नामकुम थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया है। राजा उलिहातू के रहने वाले मधुसूदन राय नाम के जमीन कारोबारी पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक 10 से ज्यादा गोलियां मारी गई है। जिसके बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई है।

इस हत्याकांड की सूचना के बाद ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने घटनास्थल का जायजा लिया है। वहीं डीएसपी हेडक्वार्टर 1 अमर कुमार पांडे और नामकुम थाना प्रभारी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली ही। ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने कहा है कि अपराधियों की तलाश की जा रही है। टाटीसिलवे से रामपुर जाने के रास्ते में यह गोली कांड हुई है। जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ा जाएगा। अभी हत्यारों की जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन जल्द उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

डीएसपी हेडक्वार्टर 1 अमर कुमार पांडे का कहना है कि रेकी करके हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। पूरा इलाका सुनसान है। इस वजह से हत्यारों की तलाश में थोड़ी परेशानी हो रही है। लेकिन आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक मधु राय बाउंड्री वॉल समेत अन्य कार्य करते थे। उनकी किसी से दुश्मनी थी या नहीं इसकी जानकारी ली जा रही है।

Search

Archives