दरभंगा। बिहार के दरभंगा में मंगलवार को 4 लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। पति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को मार डाला। यह घटना चंदनपट्टी गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों में मंगलवार की सुबह किसी बात पर बहस हुई। इसी बीच संदीप दास ने डंडे और रॉड से हमला कर दिया और पूरे परिवार को मौत के घाट पहुंचा दिया।
पुलिस जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगा रही है। संदीप ने खुद को भी जख्मी कर लिया। उसका इलाज चल रहा है। पतोर थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतकों की पहचान
बता दें कि एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर गई। मृतकों की पहचान फूल कुमारी दास, उनके हृदय दास, पुत्री संध्या दास और पुत्र सोन दास के रूप हुई है। सोन दास गंभीर रूप से घायल था। उसे डीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, पूरा परिवार एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था।
बच्चों के मामा मंगू दास ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई। पति-पत्नी में कुछ बहस हुई, जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या संदीप मानसिक रूप से ठीक था। इस पर मंगू दास ने बताया कि वह ठीक था। संदीप शराब तो पीता था, लेकिन एक बार भी उसने दरभंगा में नहीं पी थी।







