सीवान। बिहार के सीवान जिले के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी पटना, मुंगेर और सीवान जिले में हो रही है। सुबह-सुबह ईओडब्ल्यू की टीम उत्पाद निरीक्षक के ठिकानों पर पहुंची।
यह पूरा मामला आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़ा हुआ है। डॉक्युमेंट्स खंगालने में जुटी ईओडब्ल्यू की टीम पूरे मामले के बारे में बताया जा रहा है कि सीवान जिले के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला आर्थिक अपराध इकाई थाने में दर्ज किया गया था। इसके बाद कोर्ट से परमिशन मिलते ही ईओडब्ल्यू की टीम गुरुवार की सुबह-सुबह 5 ठिकानों पर छापेमारी के लिए पहुंची। फिलहाल सभी ठिकानों पर नगद, जेवरात और डॉक्युमेंट्स खंगाले जा रहे हैं।







