Home » प्यार में मिला धोखा: बीसीए की छात्रा को गंगा में छलांग लगाने से पहले लोगों ने बचाया
बिहार

प्यार में मिला धोखा: बीसीए की छात्रा को गंगा में छलांग लगाने से पहले लोगों ने बचाया

भागलपुर। प्यार में धोखा मिलने के बाद बीसीए की छात्रा ने गुरुवार की देर शाम विक्रमिशला पुल से गंगा में छलांग लगाने का प्रयास किया, जिसे स्थानीय लोगों ने बचा लिया। युवती को लोगों ने अपने कब्जे में लेकर उसे संभाला। युवती टोटो पर सवार हो जीरोमाइल चौक से पहुंची थी।

दरअसल उसका प्रेमी इंजीनियर है और कोलकाता के किसी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब लगने के बाद से वह उससे कटा-कटा रहता है। उसने उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। जोगसर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ रोड की रहने वाली युवती ने छलांग लगाने के पूर्व अपना मोबाइल और जूती पुल के पैदल पथ पर रखकर रेलिंग पर चढ़ने लगी। पास से साइकिल से गुजर रहे फल विक्रेता बुधन मंडल ने युवती को पकड़ लिया। उसे रेलिंग से हटाया।

Search

Archives