Home » खड़ी ट्रक से टकराई मिनी ट्रक, सात की मौत
भुबनेश्वर

खड़ी ट्रक से टकराई मिनी ट्रक, सात की मौत

भुवनेश्वर। जिले से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार मिनी ट्रक जा भिड़ी।  हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक कोलकाता के रहने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार सड़क पर खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार मिनी ट्रक जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पोल्ट्री का सामान लेने के लिए कोलकाता से भुवनेश्वर जा रही मिनी ट्रक एनएच-16 पर नेउलपुर इलाके में खड़ी ट्रक से शनिवार तड़के कोहरे के कारण टकरा गई। मिनी ट्रक में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई।

Search