Home » भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के टॉयलेट से मिला शव, यात्रियों में मचा हड़कंप
भुबनेश्वर

भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के टॉयलेट से मिला शव, यात्रियों में मचा हड़कंप

भुवनेश्वरं। भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के टॉयलेट से एक युवक का शव बरामद हुआ। यह घटना स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के लिए किसी हैरान करने वाले हादसे से कम नहीं थी। ट्रेन की सफाई के दौरान सफाई कर्मी ने शौचालय का दरवाजा खोला तो अंदर उसे युवक का शव पड़ा मिला। देखते ही उसने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी अधिकारियों को दी।

Search

Archives