Home » देवर व दोस्त ने किया भाभी से दुष्कर्म
भोपाल

देवर व दोस्त ने किया भाभी से दुष्कर्म

गुना।  गुना जिले के चाचौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीनागंज में एक विवाहिता से उसी के देवर ने बलात्कार किया। इसके बाद देवर के दोस्त ने भी भाभी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर कई बार बलात्कार किया। इस मामले में महिला की शिकायत पर देवर व उसके दोस्त के खिलाफ चांचौडा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।
उल्लेखनीय है कि 35 वर्षीय एक विवाहित महिला द्वारा  रात को चांचौडा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आज से करीबन एक साल पहले घर पर उसे अकेला पाकर उसे जान से मारने की धमकी देकर बनबारी प्रजापति निवासी बीनागंज द्वारा उसके साथ जबरदस्‍ती बलात्कार किया गया था, इसके कुछ दिनों बाद ही बनाबारी के दोस्‍त तरूण ग्‍वाल निवासी बीनागंज द्वारा उसे अपने प्‍यार के जाल में फंसा लिया और उससे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार गलत काम किया, जब उसके द्वारा तरूण ग्‍वाल से शादी करने के लिये बोला गया तो तरूण ने उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया है । जिसकी रिपोर्ट पर से दोंनो आरोपियों बनबारी प्रजापति एवं तरूण ग्‍वाल निवासीगण बीनागंज के विरूद्ध चांचौडा थाने पर अप.क्र. 90/23 धारा 376(2)(एन), 376(2)(च), 506, 34 भादवि के तहत प्रकऱण दर्ज कर विवेचना में लिया ।

Search

Archives