Home » वायुसेना ने शुरू की हेलीकॉप्टर गिरने की जांच, ब्लैक बॉक्स किया गया सुरक्षित
बिहार

वायुसेना ने शुरू की हेलीकॉप्टर गिरने की जांच, ब्लैक बॉक्स किया गया सुरक्षित

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बाढ़ राहत सामग्री गिराते समय हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग की जांच भारतीय वायु सेना ने शुरू कर दी है। जांच टीम ने हेलीकॉप्टर के ब्लैक बॉक्स को भी सुरक्षित रख लिया है। इसकी जांच में तकनीकी खराबी का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि पायलट सहित चारों जवान सुरक्षित हैं।

मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड की भरथुआ पंचायत के मधुबन बेशी चौर में बुधवार को बाढ़ राहत सामग्री गिराने दौरान हेलीकॉप्टर की पानी में आपात लैंडिंग कराई गई थी। ग्रुप कंमाडर रवीश राकेश ने बताया कि किन तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसकी जांच चल रही है। जांच के लिए हेलीकॉप्टर के ब्लैक बॉक्स को सुरक्षित कर लिया गया है।

Search

Archives