Home » आकाशीय बिजली गिरने से 5 स्कूली बच्चे सहित 8 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली गिरने से 5 स्कूली बच्चे सहित 8 लोगों की मौत

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें 5 स्कूली बच्चे और 4 ग्रामीण शामिल हैं। बताया जा रहा कि दोपहर के वक्त बारिश से बचने के लिए सभी लोग खंडहरनुमा स्थान पर रुके हुए थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। यह घटना जोरातराई गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं। राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। इस हादसे के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है।

Search