Home » पहले दोस्त को पिलाई शराब फिर मोबाईल चोरी कर 2 लाख 40 हजार का किया ऑनलाईन ट्रांजेक्शन
छत्तीसगढ़

पहले दोस्त को पिलाई शराब फिर मोबाईल चोरी कर 2 लाख 40 हजार का किया ऑनलाईन ट्रांजेक्शन

रायगढ़। चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मुखबीर की सूचना पर खरसिया चौकी पुलिस ने स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है।

विगत 13 फरवरी 2024 को डभरारोड खरसिया निवासी गोविंद गुप्ता 28 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 11 नवंबर 2023 की रात लगभग 9 बजे राठौर चौक के पास अपने दोस्तों बिट्टू सिंह, राहुल महतो, सौरभ अग्रवाल के साथ शराब पी रहा था। उनमें से एक ने मोबाईल पर यूपीआई नंबर देख लिया था। शराब पीने के बाद सभी नशे की हालत में घर छोड़कर आ गए। अगले दिन सुबह उठा तो मोबाईल गायब था। दूसरा मोबाईल और सिम लेकर फोन पे एप डाउन लोड किया तो पता चला कि अलग अलग समय में खाते से 2 लाख 40 का ट्रांजेक्शन हो चुका है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 457, 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी बिट्टू सिंह और सौरभ अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। सौरभ ने 70 हजार रूपए और बिट्टू सिंह ने 50 हजार रूपए निकाले थे। दोनों को रिमांड पर भेजा गया। आरोपी राहुल महतो फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Search

Archives