Home » सर्वमंगला नगर में 5 सिलेंडर सहित मोबाईल और नगदी की चोरी
छत्तीसगढ़

सर्वमंगला नगर में 5 सिलेंडर सहित मोबाईल और नगदी की चोरी

कोरबा। सर्वमंगला नगर वार्ड 54 के ठाकुरदेव मोहल्ला में 5 सिलेंडर सहित मोबाईल व नगदी की चोरी को अंजाम दिया गया है। यह चोरी क्षेत्र के अलग-अलग घरों से हुई है। सिलेंडर की चोरी को लेकर क्षेत्र के लोग हैरान हैं। चोरी की घटना गुरूवार की रात को हुई। रात में बारिश भी हो रही थी। इसके बावजूद चारों ने सिलेंडर, मोबाईल व नगदी की चोरी को अंजाम दिया। इससे पूर्व भी एक राशन दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। सिलेंडर के उपभोक्ताओं ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस संदेहियों की तलाश में जुट गई है।

Search