Home
मध्यप्रदेश

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को लूटने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार, उज्जैन में देते थे घटना को अंजाम, फिर भाग जाते थे इंदौर

उज्जैन । जुलाई-अगस्त माह में अचानक सुबह-सुबह लूट की वारदात बढ़ गई। गिरोह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों को शिकार बना रहा था। आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने गंभीरता दिखाई और गिरोह के 7 लोगों को पकड़ा। इनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, एक मोबाइल, एक मंगलसूत्र जब्त किया गया।

दरअसल थाना नीलगंगा क्षेत्र में पांच दिन पहले सुबह के समय आम जनता के साथ अज्ञात आरोपियों द्वारा मोबाइल छीनने एवं मंगलसूत्र झपटने की घटनाएं घटित हुईं। मामले पर संज्ञान लेते हुए थाना नीलगंगा, नानाखेड़ा एवं सायबर सेल की संयुक्त टीमों द्वारा लूट एवं चैन स्नैचिंग के पुराने आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाला गया। टीम द्वारा घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए, साथ ही सायबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी ही थी कि आरोपियों के उज्जैन में होने की सूचना मिली।

जानकारी मिलने पर थाना नीलगंगा एवं नानाखेड़ा द्वारा संयुक्त रूप से टीम बनाकर बड़नगर रोड़ पर मोहनपुरा गांव की रेलवे क्रॉसिंग के पास बदमाशों की घेराबंदी कर सात आरोपियों को पकड़ा। पुलिस से बचकर भागते वक्त दो आरोपियों के पैर में चोट आई है। आरोपियों से थाना नीलगंगा क्षेत्र की घटना में लूटा गया मोबाइल, थाना नानाखेड़ा में लूटा गया मशरुका सोने का मंगलसूत्र एवं घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकल क्रमांक- MP-09 DM-2873, MP-09 DK-9574, MP-09 ZT-5773 जब्त की गई है। आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग जाते थे इंदौर
आरोपी रात्रि के समय इंदौर से मोटरसाइकिलों से उज्जैन आते थे। सुबह के समय मार्निंग वॉक पर निकले लोगों को टार्गेट करते थे और लूट की वारदात को अंजाम देते थे। घटना को अंजाम देने के बाद शहर के अन्य रास्तों से इंदौर भाग जाते थे। आरोपीगण पूर्व में भी लूट एवं चैन स्नैचिंग की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। आरोपियों के विरुद्ध इंदौर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, चोरी, हफ्ता वसूली के अपराध पंजीबद्ध हैं।

0  गिरफ्तार आरोपी 
>करण उर्फ लक्की पिता घनश्याम  19 वर्ष निवासी- गोविन्द नगर खारचा बाणगंगा इंदौर
> विशाल पिता कमल सिंह  19 वर्ष निवासी- गली नम्बर- 07 गोविन्द नगर खारचा इंदौर
> दीपेश पिता दिनेश  31 वर्ष निवासी- म.नं. 331/2 गोविन्द नगर खारचा इंदौर
> ओम पिता ओमनारायण  18 वर्ष निवासी- हरिपब्लिक स्कूल वाली गली थाना हीरानगर इंदौर
> अभिशेक उर्फ भय्यु पिता दुलेसिंह  20 वर्ष निवासी- गोविन्दनगर खारचा इंदौर
> रोशन पिता आंन्द सिंह  19 वर्ष निवासी- गढ़वाली मंदिर के पास, थाना सेक्टर 7, इन्द्रानगर फरीदाबाद हरियाणा हाल लक्की उर्फ करण का घर गोविन्द नगर खारचा इंदौर

> सुधांशु उर्फ बाबु पिता शिव शंकर 20 वर्ष निवासी- म.नं. 175/1 यादव नगर बाणगंगा इंदौर स्थायी पता संत कबीर पथ खौफ दरबाजा बड़नगर जिला उज्जैन

Search

Archives

    Featured