कोरबा- तुमान। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के तुमान हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीद संदीप टोप्पो को श्रद्धांजलि दी गई। सभा में मां तैरस टोप्पो, पिता आसरेन टोप्पो उपस्थित थे। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक केरोविंद मिंस, अरविंद भगत, कांसाबेल, तुमान से अनिल कुमार मिंज उपस्थित थे। जटगा चौकी प्रभारी धनंजय सिंह नेटी द्वारा शहीद संदीप टोप्पो को श्रद्धांजलि दी गई।
उन्होंने कहा कि हर किसी को सैनिक बनना नसीब नहीं होता। आज इस शहीद दिवस पर अपने बेटे को गवांकर मां पिता श्रद्धांजलि देने तुमान हाई स्कूल आए हुए हैं। उनके द्वारा श्रीफल साल से शहीद के माता पिता को सम्मानित किया गया। सभा को अनिल कुमार मिंज और उनके साथी केरोबिंद मिंज, अरविंद भगत ने भी संबोधित किया।
हाई स्कूल के प्राचार्य कामता प्रसाद जायसवाल, सभी शिक्षक शिक्षिकाएं समस्त छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि सांसद प्रतिनिधि अशोक मिश्रा, पवन कुमार, सरपंच शनिच मिंज, वन विभाग से कंवर डिप्टी रेंजर तुमान, डिप्टी रेंजर सोनी, हसन मोहम्मद, ग्राम के पंच गणेश सेन, खोडरी से अनिल कुमार द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इससे पूर्व ग्राम तुमान में रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लिया।







