Home » कटघोरा हाइवे पर हादसा : पिकअप वाहन और मिनी ट्रक की टक्कर, केबिन में फंसा चालक
छत्तीसगढ़

कटघोरा हाइवे पर हादसा : पिकअप वाहन और मिनी ट्रक की टक्कर, केबिन में फंसा चालक

कोरबा। जिले के कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। विगत दिनों यहां एक खड़ी ट्रक से यात्री बस टकरा गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए थे। शुक्रवार की तड़के एक मिनी ट्रक और पिकअप के बीच सीधी टक्कर हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बांगो थाना के मोरगा चौकी अंतर्गत ग्राम परला स्थित मिश्रा ढाबा के पास हाइवे पर मिनी ट्रक 407 सीजी 10 एएफ और पिकअप वाहन सीजी 04 एलएक्स 9780 के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही पिकअप पलट गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पिकअप का चालक वाहन के केबिन में ही फंस गया। उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची। तैनात आरक्षक रामसिंह श्याम और चालक नीरज पांडेय ने बड़ी मशक्कत बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। इसके बाद हाइवे पर चलने वाली एंबुलेंस से अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

Search

Archives