Home » कबाड़ दुकान में लगी भीषण आग, संचालक को हुआ लाखों का नुकसान
छत्तीसगढ़

कबाड़ दुकान में लगी भीषण आग, संचालक को हुआ लाखों का नुकसान

कोरबा-कटघोरा। लखनपुर में मौजूद एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई। आग कैसे और क्यों लगी इस बात का पता नहीं चल सका है। आग की लपटों और आसमान में उठ रहे धुएं को देखकर राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है,कि पुलिस ने कुछ दिन पूर्व ही कबाड़ की दुकान को बंद कराया था। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग को बुझाने का प्रयास कर रही है। इस घटना में संचालक को लाखों का नुकसान होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है,कि कबाड़ दुकान में प्लास्टिक के सामान को स्टोर करके रखा गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Search

Archives