गांधीनगर। गुजरात के गांधीनगर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आईएएस के घर के बाहर उसकी पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। आईएएस रंजीत सिंह जे की पत्नी कुछ महीने पहले तमिलनाडु के गैंगस्टर के साथ भागी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आईएएस रंजीत सिंह की पत्नी कुछ महीने पहले तमिलनाडु के एक गैंगेस्टर के साथ भाग गई थी। गुजरात के आईएएस की अलग रह रही पत्नी ने रविवार 21 जुलाई को गांधीनगर में अधिकारी के घर के सामने जहर खाकर अपनी जान दे दी। 45 वर्षीय महिला की राजधानी के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का नाम सूर्या जे. था। बताया जा रहा हैं कि यह घटना पिछले कुछ महीनों के उथल पुथल का नतीजा हैं। जब ये कथित तौर पर अपने गृह नगर तमिलनाडु के एक गैंगेस्टर के साथ भाग गई थीं, वहां एक बच्चे के अपहरण के मामले में शामिल थी
पुलिस के अनुसार सूर्या ने शनिवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जब उसके पति रंजीत कुमार जे ने सहयोगियों को निर्देश दिया कि वे उसे गांघीनगर स्थित सेक्टर 19 अपने घर मे न घुसने दे। अफसर कुमार गुजरात विघुत विनियामक आयोग के सचिव हैं।
पुलिस अधिकारी ने टीओआई को बताया कि कुमार शनिवार को सूर्या के साथ तलाक की अर्जी को अंतिम रूप देने के लिए बाहर गए थे। गांघीनगर के एसपी रवि तेजा वासमसेटी ने कहा कि पुलिस को तमिल में एक कथित सुसाइड नोट मिला है, लेकिन उन्होंने इसकी विस्तृत जानकारी देने से इंकार कर दिया।







