Home » लाशों का ढेर देख ड्यूटी पर तैनात सिपाही को आया हार्टअटैक, मौत
उत्तर प्रदेश

लाशों का ढेर देख ड्यूटी पर तैनात सिपाही को आया हार्टअटैक, मौत

हाथरस। यूपी के एटा में मेडिकल कॉलेज में लाशों का ढेर देख ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत हार्ट अटैक से हो गई। सिपाही को मेडिकल कॉलेज आपात ड्यूटी पर बुलाया गया था। ढेरों लाशों को देखकर उसे सदमा लग गया और हार्टअटैक आ गया। सिपाही मूल रूप् से अलीगढ़ जिले के बन्ना देवी थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर का रहने वाला था।

बता दें यूपी के हाथरस के सिकंदराराऊ में भोलेबाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें करीब 120 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 100 से अधिक लोग घायल हैं।

Search