Home » राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग में कई राउंड गोलीबारी, एक की मौत, रंजिश की आशंका
दिल्ली-एनसीआर

राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग में कई राउंड गोलीबारी, एक की मौत, रंजिश की आशंका

नई दिल्ली। दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग में मंगलवार की रात कई राउंड गोलीबारी हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने आपसी रंजिश में गोलीबारी की आशंका जताई है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, साथ ही वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को देर रात पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग में आपसी दुश्मनी में गोलीबारी और एक युवक को गोली लगने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक पीसीआर कर्मी घायल युवक को डीडीयू अस्पताल ले जा चुके थे।

Search

Archives