अंबिकापुर। स्कूल से लौटकर पालतू कुत्ते के साथ खेलते समय 10 वर्षीय मासूम को कुत्ते ने पैर में काट लिया। ईलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। मामला राजपुर थानांतर्गत ग्राम कर्रा का है।
जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के राजपुर थानांतर्गत ग्राम कर्रा निवासी प्रभु राम अपने घर में एक कुत्ते को पाल रखा है। स्कूल से लौटने के बाद मासूम साहिल कुत्ते से खेलने लगा। इसी दौरान मासूम को कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया। साहिल के चिल्लाने से परिजन दौड़कर आए और जिस जगह पर कुत्ते ने काटा था उसके थोड़े ही उपर कसकर कपड़ा बांध दिया और कुछ घरेलू उपचार कर छोड़ दिया। करीब 22 घंटे बाद मासूम की तबीयत बिगड़ी। उल्टी-दस्त की शिकायत पर परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्रवासियों में शोक व्याप्त है।







