Home » लॉरेंस बिश्नोई-अमन गैंग के शूटरों की गिरफ्तारी पर सीएम ने रायपुर पुलिस की थपथपाई पीठ
रायपुर

लॉरेंस बिश्नोई-अमन गैंग के शूटरों की गिरफ्तारी पर सीएम ने रायपुर पुलिस की थपथपाई पीठ

रायपुर । लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग के चार शूटर को गिरफ्तार करने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस जवानों को शाबाशी देते हुए उनकी पीठ थपथपाई है।

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के दो बड़े कारोबारियों को मारने आए लॉरेंस और अमन गैंग के शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक बहुत बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है, जिससे कि राजधानी रायपुर में होने वाली एक बड़ी अनहोनी टल गई।

उन्होंने ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि हम बधाई देना चाहेंगे हमारे पुलिस के जवानों को, जिन्होंने एक अनहोनी घटना घटने वाली थी। उसको समय रहते पर्दाफाश कर दिया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जब से प्रदेश में हमारी सरकार आई है, तब से सब कुछ ठीक चल रहा है।

सीएम विष्णुदेव ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई-अमन साहू गैंग के चार शूटर छत्तीसगढ़ को दहलाने की नापाक साजिश कर रहे थे। जिसे रायपुर पुलिस ने अपनी सूझबूझ से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों को छत्तीसगढ़ और झारखंड के बड़े कोयला कारोबारियों की हत्या करने की सुपारी मिली थी। जिसका समय रहते रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया।

Search