Home » जानें क्या हुआ जब धू-धू कर जलने लगी यात्री बस
राजस्थान

जानें क्या हुआ जब धू-धू कर जलने लगी यात्री बस

राजस्थान/बीकानेर। जिले के नाल थाना इलाके में एक बस में अचानक आग इससे बस में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। बीकानेर से डेली तलाई जा रही निजी बस के इंजन में कोडमदेसर के पास अचानक आग लगने की घटना घटित हुई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सुखद पहलू ये रहा कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। समय रहते ही सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया था।

आग लगने के बाद स्थानीय लागों ने अपने स्तर पर ही आग बुझाने का प्रयास किया। जब बात नहीं बनी तो अग्निशमन सेवा की टीम व नाल थाना को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। आग इतनी भयावह थी कि बस का पूरा हिस्सा जलकर राख हो गया।

Search