Home » कुत्ते की मौत के गम में एमए की छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- पिंकू के पास जा रही…
हरियाणा

कुत्ते की मौत के गम में एमए की छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- पिंकू के पास जा रही…

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र जिले के दीदार नगर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दीदार नगर में पीजी में रह रही हिसार की युवती ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। वह पिहोवा के डीएवी कॉलेज से एमए अंग्रेजी की पढ़ाई कर रही थी। उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि वह पिंकू के पास जा रही है। स्वजन का कहना है कि पिंकू उनके कुत्ते का नाम था, जो एक माह पहले मर गया था।

पुलिस के मुताबिक हिसार की डीसी कालोनी निवासी युवती गीतिका (28) ने पीजी के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पीजी संचालक को जब पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस व युवती के स्वजन को दी। स्वजन का कहना है कि गीतिका से रोजाना बात होती थी।

पुलिस ने मौके पर बुलाकर जुटाए सुबूत

ऐसी कोई बात नहीं थी कि वह मानसिक रूप से परेशान हो या कोई और कारण हो। थर्ड गेट चौकी प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने सी ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर सुबूत जुटाए हैं।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

धारा-174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम करा शव स्वजन को सौंप दिया। विसरा जांच के लिए मधुबन लैब में भेजा जाएगा। सुसाइड नोट की भी गहनता से जांच की जा रही है।

Search

Archives