Home » शादी की खुशी में दूल्हा हुआ बेकाबू, सालों के साथ मिलकर अपने ही भाइयों को पीटा, काट दिया कान
उत्तर प्रदेश

शादी की खुशी में दूल्हा हुआ बेकाबू, सालों के साथ मिलकर अपने ही भाइयों को पीटा, काट दिया कान

रायपुर सादात । दूल्हे ने अपने सालों संग मिलकर शादी में शामिल होने आए अपने भाइयों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना नगीना देहात क्षेत्र के ग्राम मनसा कोटकादर निवासी शहजाद पुत्र शौकत की छह मई को शादी थी, जिसमें शिरकत करने के लिए शहजाद के भाई नजाकत अशरफ शराफत आए थे। तीनों बाहर रहकर अपना कारोबार करते हैं। शहजाद की शादी घसीटा की पुत्री से हुई है। पुलिस ने कहा है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शादी के एक दिन बाद ही किसी बात को लेकर शहजाद व नजाकत दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया शहजाद की मदद के लिए उसके साले अल्ताफ तथा मेहताब पुत्रगण घसीटा भी आ गए।

आरोप है कि तीनों ने मिलकर नजाकत, अशरफ व शराफत के पर लाठी-डंडो तथा धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। नजाकत के सिर में गंभीर चोटें आईं। शराफत का कान आधा कट गया और अशरफ को भी काफी चोटें आईं। थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह जादौन ने बताया घायलों को एक्सरे परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां से रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। नजाकत ने अपने भाई शहजाद, अल्ताफ और मेहताब के विरुद्ध मारपीट की गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

Search

Archives