Home » प्रेम विवाह पड़ गया महंगा : शादी के 15 माह बाद खगड़िया में युवती की हत्या, खेत में मिला शव
बिहार

प्रेम विवाह पड़ गया महंगा : शादी के 15 माह बाद खगड़िया में युवती की हत्या, खेत में मिला शव

खगड़िया। प्रेम विवाह करना एक युवती को महंगा पड़ गया। शादी के 15 माह बाद ही युवती का शव गुरुवार को एक मकई खेत में मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के मुरासी भरना गांव की है।

घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के मुरासी भरना गांव की है। शव की पहचान मुरासी निवासी मुरल मंडल की पुत्री रविता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवती ने बीते 6 फरवरी, 2023 को गांव के ही दुर्बल सदा से शादी की थी। उसे एक दुधमुंहा बेटा भी है। युवती बुधवार की शाम से लापता थी। जिसके बाद युवती के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए खोजबीन शुरू कर दी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा

पुलिस ने गांव के समीप ही एक मकई खेत में गड़ा हुआ युवती का शव बरामद किया है। बेलदौर थाना के एसआइ रणवीर राजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने बाद एफआइआर दर्ज की जाएगी।

Search

Archives