Home » एक बार फिर स्कूलों को मिला धमकी भरा ई-मेल, अलर्ट मोड पर पुलिस
दिल्ली-एनसीआर

एक बार फिर स्कूलों को मिला धमकी भरा ई-मेल, अलर्ट मोड पर पुलिस

नई दिल्ली। एक बार फिर स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिला है। इस बार दिल्ली-NCR की तरह अहमदाबाद के अलग-अलग स्कूलों को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इस ई-मेल में स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी है, जिसके बाद पुलिस की टीमें बम स्क्वाड के साथ स्कूलों में पहुंच गई हैं।

जिन स्कूलों को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल किया गया है, उसमें बोपल में स्थित DPS, आनंद निकेतन सहित करीब 6-7 स्कूल शामिल हैं। अहमदाबाद के स्कूलों में जो ईमेल किए गए हैं, वह दिल्ली के पैटर्न पर ही हैं। जिस डोमेन से ईमेल किया गया है, वह देश के बाहर का है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  पुलिस अलर्ट मोड पर है।

Search

Archives