कोरबा। जिले का एक स्थान गंजेड़ियों के नाम से ज्यादा चर्चित हो रहा है। यहां बैखौफ होकर गांजे का कश लगाया जाता है। पंप हाउस कॉलोनी क्षेत्र के रहवासी कश लगाने वालों की वजह से परेशान रहते हैं। कॉलोनी क्षेत्र में एक स्थान पर बरगद का विशाल पेड़ गर्मी में राहत दे रहा है, लेकिन इस पेड़ पर महिलाएं साल में एक बार वट सावित्री का उपवास रखकर आराधना करती हैं। दीप जलाकर मनोकामना की डोर बांधकर पूजा अर्चना करती हैं। महिलाओं का उपवास रखना तो समझ में आता है, लेकिन कश लगाने वाले इस एक दिन को छोड़ बाकी दिन इस बरगद के नीचे कश लगाते रहते हैं। पता नहीं कश लगाने वालों को बरगद से क्या इच्छा है।
पूर्व में इस बरगद के आसपास शराब की बोतलें भी मिली हैं। खबर का प्रकाशन कोरबा टूडे में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। एक बार फिर गांजे का कश लगाने का सिलसिला जारी हो गया है। आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र के लोग इस पर आपत्ति जताते हैं तो उल्टे उन्हें ही उल्टा सीधा सुनाने लगते हैं। ऐसे में कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती हैं। खास बात यह है कि जब गांजे का कश शहर के रिहायशी इलाके में लगाया जा रहा है। यहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल संचालित है। स्कूल के पीछे गंजेड़ियो ंका जमावड़ा लगा रहता है। इसका असर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों पर भी पड़ सकता है। इससे साफ है कि शहर में गांजे की खेप बड़ी मात्रा में पहुंच रही हैं। क्षेत्र के लोगों ने कश लगाने वालों को समझाईश देते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कही है।







