Home » धारदार हथियार से किसान की गला रेतकर हत्या… क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़

धारदार हथियार से किसान की गला रेतकर हत्या… क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।एक बुजुर्ग किसान की उसी के खेत में अज्ञात ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर निवासी कौशल साहू 60 वर्ष मंगलवार की शाम 5 बजे के आसपास ग्राम कौआताल स्थित अपने घर से खेत में फसल को पानी देने के लिए गया हुआ था। इसके बाद रात 9 बजे तक खाना खाने के लिए घर नहीं पहुंचा। परिजन उसकी तलाश करते हुए खेत पहुंचे तो देखा कि कौशल साहू की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई है। गला सहित शरीर के अन्य हिस्सों में धारदार हथियार से हमला के निशान थे। परिजनों ने इसकी सूचना सीपत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बुधवार की सुबह जिले की फारेंसिंक टीम सहित बिलासपुर पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives