Home » सियाचिन के नजदीक सड़क का निर्माण कर रहा चीन, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा
दुनिया

सियाचिन के नजदीक सड़क का निर्माण कर रहा चीन, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

नई दिल्ली। चीन ने सियाचिन के नजदीक अवैध रूप से अधिग्रहित कश्मीर में सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। सैटेलाइट तस्वीरों से इसका खुलासा हुआ है। ऐसे में भारत की सुरक्षा पर असर पड़ने की आशंका है। यह सड़क ट्रांस कराकोरम ट्रैक्ट इलाके में पड़ती है। यह इलाका ऐतिहासिक रूप से कश्मीर का हिस्सा है। इस पर भारत ने अपना दावा जताया हैं। भारत के नक्शे में भी इस क्षेत्र को भारत का हिस्सा दिखाया गया है।

पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से अधिग्रहित कश्मीर का एक हिस्सा 1963 में चीन को सौंप दिया गया था। उसी इलाके में चीन सड़क का निर्माण करा रहा है। चीन के शिनजियांग प्रांत से निकलने वाला हाइवे जी 219 सियाचिन के नजदीक से होकर गुजर रहा है। जोकि भारत की उत्तरी सीमा के इंदिरा कोल इलाके से करीब 50 किलोमीटर दूर हैं। गौरतलब है कि इंदिरा कोल इलाके का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो बार दौरा कर चुके हैं।

Search