Home » खूंटाघाट डेम में डूबे मछुवारे की 36 घंटे बाद मिली लाश, तेज आंधी से पलट गई थी नाव
छत्तीसगढ़

खूंटाघाट डेम में डूबे मछुवारे की 36 घंटे बाद मिली लाश, तेज आंधी से पलट गई थी नाव

बिलासपुर। जिले के रतनपुर स्थित खूंटाघाट डेम में बुधवार की शाम मछली पकड़ने गए दो मछुवारों की नाव देर शाम तेज आंधी की चपेट में आकर पलट गई थी। इस दौरान नाव में सवार राहुल केंवट किसी तरह तैरकर बाहर आ गया था, लेकिन पंकज कैवर्त का पता नहीं चल पाया था। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम के साथ ग्रामीण भी लापता युवक की तलाश में जुटे हुए थे। घटना के कई घंटों बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह 6 बजे के लगभग डेम में लाश तैरती हुई मिली हैं ग्रामीणों की सूचना पर रतनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Search