जगदलपुर। शहर के आमागुड़ा, कुम्हारपारा, पथरागुड़ा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों आड़ावाल, सेमरा, करकापाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप रात 8 बजकर 5 मिनट पर आया। इसके बाद मोहल्ले में रहने वाले लोग दहशत में घर से बाहर आकर खड़े हो गए।
मौसम विभाग के मौसम वैज्ञनिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बुधवार की दोपहर हैदराबाद से 30 किमी दूर 1 बजकर 30 मिनट में तेलंगाना में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जबकि भूंकप 2.6 की रफ्तार से आया था। अभी जगदलपुर में आये भूकंप के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। जांच के बाद इस संबंध में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।







