Home » अचानक गार्डन पहुंचे विधायक…, प्रेमी जोड़ों ने मांगा ओयो रूम, कहा आपने सब बंद करवा दिया…
छत्तीसगढ़

अचानक गार्डन पहुंचे विधायक…, प्रेमी जोड़ों ने मांगा ओयो रूम, कहा आपने सब बंद करवा दिया…

दुर्ग। जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन भरी दोपहरी अचानक नेहरू नगर गार्डन पहुंचे गए। गार्डन में बैठे प्रेमी-जोड़ों को वहां से भगाया तो उल्टे लड़के-लड़कियां उनसे ओयो रूम की मांग करने लगे। जोड़ों ने कहा आपने तो सब बंद करा दिया। कहां जाएं, अब पार्क में भी बैठने नहीं दे रहे।

मिली जानकारी के अनुसार विधायक पार्क में छापा मारने पहुंचे थे। उनके मुताबिक शिकायत मिली थी कि कपल्स यहां बैठकर अश्लील हरकत करते हैं। विधायक रिकेश सेन ने कपल्स को समझाइश देकर पार्क से जाने को कहा और उन्हें चेताया कि अगर दोबारा पकड़े गए तो परिजनों को थाने बुलाया जाएगा फिर कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया है।

गार्डन के अंदर बाइक पर बैठे कपल्स से जब विधायक ने पूछा कि इतनी दोपहरी में यहां क्या कर रहे हो तो लड़के ने बोला टाइम बिताने आए हैं। बैठकर बातचीत कर रहे हैं। इस पर विधायक ने कहा कि बातचीत करना है तो घर में करो। इस पर लड़के ने कहा कि ओयो बंद करा दिए हो। अब टाइम पास करने के लिए यहां आए हैं। विधायक ने कहा कि ओयो बंद करा दिया तो क्या कहीं भी बैठकर लोगों के सामने गलत हरकत करोगे। इसके बाद विधायक ने लड़के-लड़कियों को वहां से भगा दिया। लड़के ने कहा ओयो खुलवा दो तो खुलकर मिल सकेंगे।

विधायक ने एक दूसरे जोड़े को टोका तो युवक विधायक से बहस करने लगा कि पब्लिक प्लेस में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठा हूं। आप यहां भी आ गए रोकने के लिए। कम से कम पार्क तो उन लोगों के लिए छोड़ दो। या तो हमारे लिए ओयो खुलवा दो। आपके डर से लोग दारू पीने और प्रेमिका से मिलने से भी डर रहे हैं। ओयो खुल जाएगा तो हम अपना आधार कार्ड देकर वहां अपनी प्रेमिका के साथ जा सकेंगे। अब मजबूरी में गार्डन में आना पड़ रहा है। आपकी वजह से 6-6 महीने में गर्लफ्रेंड से मिल पाते हैं।

Search

Archives