Home » रेलवे स्टेशन से पकड़ाया लाखों का कैश, आरपीएफ ने की बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़

रेलवे स्टेशन से पकड़ाया लाखों का कैश, आरपीएफ ने की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। आरपीएफ ने एक यात्री के पास से दस लाख रूपए जब्त कर आयकर विभाग को सौंप दिया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी जनशताब्दी एक्स्प्रेस की जांच के दौरान कोच सी-03 से उतरकर बाहर जाते हुए एक व्यक्ति को सीढ़ी के पास रोका गया। नाम पता पूछने पर जितेंद्र बोरकर पिता अशोक बोरकर उम्र 40 वर्ष निवासी चंदन आवास 4/50 राजकिशोर नगर बिलासपुर बताया। उसके पास रखे नीले रंग बैग के बारे में पूछने पर बैग में कैश होना बताया। कैश 10 लाख बैग में मिले। वह रकम के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। उसे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर लाकर आगे की कार्यवाही के लिए डिप्टी डायरेक्टर आयकर 2 नया रायपुर को सौंपा गया है।

Search