Home » युवक की संदिग्ध मौत, गंभीर हालत में लाया गया था जिला अस्पताल, परिजनों ने जताया संदेह  
कोरबा

युवक की संदिग्ध मौत, गंभीर हालत में लाया गया था जिला अस्पताल, परिजनों ने जताया संदेह  

कोरबा। ग्राम तिवरता में निवासी 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक दीपका स्थित पोल्ट्री फार्म में काम करता था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सड़क दुर्घटना उसके गंभीर होने की बात कही जा रही है। परिजन विक्रम की मौत पर जांच की मांग की है।ग्राम तिवरता निवासी 24 वर्षीय विक्रम कुमार को गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया था। विक्रम कुमार दीपका स्थितएक पोल्ट्री फार्म में काम करता था। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हुआ था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर परिजनो ने उसकी मौत को लेकर संदेह व्यक्त किया है। परिजन का कहना कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो। बहरहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पंचनामा के बाद लाश का पीएम कराया गया। तत्पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Search