Home » ट्रांसपोर्टर के पुत्र को जान से मारने की दी धमकी, मामला दर्जः
कोरबा

ट्रांसपोर्टर के पुत्र को जान से मारने की दी धमकी, मामला दर्जः

कोरबा। शहर के एक ट्रांसपोर्टर को मोबाइल पर कॉल कर किसी ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने कहा कि बेटे को मारने की सुपारी दी गई है।धमकी के साथ मोटी रकम की मांग की गई। मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सिटी कोतवाली अंतर्गत इतवारी बाजार निवासी कृपाल सिंह ट्रांसपोर्टर कार्य करते हैं। शनिवार की सुबह उनके मोबाइल पर किसी अंजान व्यक्ति ने कॉल किया। उसने कृपाल सिंह को उनके पुत्र गोल्डी (गुरमीत सिह) को जान से मारने की धमकी दी। कृपाल सिंह ने फोन काट दिया।कुछ समय बाद फिर उस नंबर से कॉल आया, जिसमें धमकी दी जाने लगी। पाल सिंह द्वारा नाम-पता पूछने पर उसने नहीं बताया तो उन्होंने फोन काट दिया। कृपाल सिंह ने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। अपने बेटे गुरमीत सिंह के मित्र आकाश व दिनेश के साथ उक्त बातों को लेकर पुराना बस स्टैण्ड पास चर्चा कर रहा था। इसी दौरान उंक्त व्यक्ति का पुनः फोन आया। उसने गाली-गलौच और धमकी देते हुए कहा कि आपके बेटे का नाम गोल्डी है, उसे मारेंगे। हमें सुपारी मिली है। आपके बेटे को जान से खत्म कर देंगे। 12 बजे तक का समय है तुम्हारे पास। कृपाल सिंह ने सिटी कोतवाली पहुंचकरघटना की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस मामले में संबंधित मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पतासाजी कर रही है।

Search

Archives