Home » जंगल में बच्चे को मिला बम, दांतों से चबा डाला, ब्लॉस्ट होते ही मौत, सुअर का शिकार के लिए रखा गया था
कोरबा

जंगल में बच्चे को मिला बम, दांतों से चबा डाला, ब्लॉस्ट होते ही मौत, सुअर का शिकार के लिए रखा गया था

कोरबा। जिले में दूसरी बार फिर जंगल में बम विस्फोट की खबर सामने आ रही है। दो भाई जंगल में महुआ बीनने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान मासूम को जंगल में बम मिला। मासूम ने खिलौना समझकर बम को उठा लिया। खेल खेल में बच्चे ने बम को दांतों से चबा दिया। इसके साथ भी ब्लॉस्ट के साथ बच्चे के चिथड़े उड़ गए। बताया जा रहा है कि सुअर को मारने के लिए बम रखा गया था। घटना स्थल पर मौजूद मृतक के बड़े भाई ने परिजनों को इसकी सूचना दी। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार, पहाड़ी कोरवा बालक बिहानू (7) और बड़ा भाई राम प्रसाद (9) जंगल में महुआ बीनने अजगर बाहर टोकाभाटा के जंगल में गए हुए थे। वहां से लौटते समय बिहानू को विस्फोटक मिला। बिहानु ने विस्फोटक को दांत से चबा दिया। इसके साथ ही जोरदार धमाका हुआ। इस ब्लास्ट में बिहानु की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत है। पहले तो परिजनों को लगा कि ये धमाका पटाखे का है फिर घटनास्थल पर मौजूद राम ने सारी बात बताई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां से विस्फोटक के अवशेष भी बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।जंगल में पहले भी हो चुका है ब्लॉस्ट, महिला हुई थी जख्मीइस प्रकार यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व कुम्हार मोहल्ला विजय ढाबा के नीचे ग्राम दर्रीपारा पसान स्थित जंगल में दोपहर करीब 1 बजे राम भरोसे प्रजापति और पत्नी दुर्गा प्रजापति 22 वर्ष लकड़ी बीनने गए हुए थे। किसी ने जंगली सुअर का शिकार के लिए जंगल में बम लगाकर रखा था। लकड़ी बीतने समय महिला का पैर बम के उपर आ गया। तेज आवाज के साथ ब्लॉस्ट हुआ और महिला बम की चपेट में आ गई। महिला का पैर जख्मी हो गया है। महिला को पसान स्थित चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से बिलासपुर सिम्स हॉस्पिटल रेफर किया गया।

Search

Archives