Home » कोतवाली से चंद कदम दूर शंकर मोबाइल में चोरों ने बोला धावा, लाखों का सामान पार
कोरबा

कोतवाली से चंद कदम दूर शंकर मोबाइल में चोरों ने बोला धावा, लाखों का सामान पार

कोरबा। जिले में चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वे अब कोतवाली के निकट ही चोरी को अंजाम दे रहे हैं। कोतवाली के समीप घटनास्थल के ठीक पीछे पुलिस कर्मियों की कॉलोनी स्थित है। शहर के बीच इस चोरी से दूसरे व्यापारियों ने आश्चर्य व्यक्त किया है।जानकारी के अनुसार कोरबा सिटी कोतवाली से चंद कदम आगे सुलभ कांप्लेक्स के बगल में शंकर मोबाइल नामक प्रतिष्ठान का संचालन किया जा रहा है। गुमटीनुमा इस दुकान के आस पास दर्जनों दुकानें स्थित है। रात लगभग 10ः15 बजे दुकान संचालक सुमित मखवानी दुकान बंद कर घर चला गया। रविवार की सुबह करीब 6ः15 बजे सुलभ कांपलेक्स के कर्मचारी ने चोरी होने की जानकारी सुमित को फोन पर दी। सुमित तत्काल भागते हुए दुकान पहुंचा। उसने देखा कि दुकान के ऊपर टीन की शीट को उखाड़कर भीतर के फॉल सीलिंग को तोड़कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया। कांच के रैक को तोड़कर ईयर पॉड्स, बटन वाले मोबाइल व अन्य सामानों की चोरी कर ली। दुकान से लगभग 50 से 60 हजार की चोरी का अंदाजा लगाया गया है। सामानों का मिलान करने के बाद सही कीमत का आंकलन सुमित के द्वारा किया जा सकेगा। यह स्थल शहर का हृदय स्थल और मुख्य क्षेत्र है। आसपास व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्र है। सामने ही ऑटो स्टैंड और नजदीक में पुराना बस स्टैंड है। सबसे बड़ी बात यह है कि बगल में ही कोतवाली है और उसके पीछे पुलिस की कॉलोनी। कहा जा सकता है कि चोरों ने पुलिस की आंख से काजल चुराने की कहावत को चरितार्थ किया है। स्थानीय व्यवसायियों ने यहां पहुंचकर घटना के प्रति आश्चर्य जताते हुए अपने जान-माल के प्रति भय व्यक्त किया।

Search

Archives