मिसीसिपी (अमेरिका)। अमेरिका के मिसीसिपी राज्य के एक कस्बे में बीती रात एक बंदूकधारी ने गोली मारकर छह लोगों की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर प्रथम श्रेणी की हत्या का मामला दर्ज किया है. आरोपी के पास से एक शॉटगन और दो हैंडगन बरामद किया गया है.
घटना के बाद एक बार फिर अमेरिकी में बंदूक संस्कृति पर रोक लगाने की मांग उठने लगी है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस बात पर तवज्जों देते हुए कहा कि हमारे बंदूक कानून में सुधार की जरूरत है. इसमें बंदूक बिक्री से पहले पृष्ठभूमि की जांच, हमला करने वाले हथियारों और कारतूस पर प्रतिबंध लगाने के साथ उन बंदूक निर्माताओं पर लगाम कसना है, जो जानबूझकर युद्ध के हथियार को हमारी सड़कों पर डालते हैं.







