Home » तुर्किये भूकंप : मौत को मात देकर मलबे में दबे पति-पत्नी 13 दिन बाद भी जिंदा निकले
दुनिया

तुर्किये भूकंप : मौत को मात देकर मलबे में दबे पति-पत्नी 13 दिन बाद भी जिंदा निकले

नई दिल्ली। तुर्किये और सीरिया में पिछले हफ्ते आए भूकंप के 13 दिन बाद भी मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। यूनाइडेट नेशंस ने तुर्किये के लोगों के लिए एक अरब डॉलर जुटाने के लिए मानवीय अपील की है। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भूकंप के बारे में भड़काऊ पोस्ट साझा करके डर और दहशत पैदा करने के आरोप में 78 लोगों को तुर्की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब तक 46 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों देशों में अब भी राहत और बचाव कार्य जारी है। दोनों देशों में दुनियाभर से मदद भेजी जा रही है। भूकंप आने के 13 दिनां बाद रेस्क्यू टीम को चमत्कार देखने को भी मिला। दरअसल, मलबे में दबे पति पत्नी को जीवित निकाला गया है। दंपति ने अपना बच्चा खो दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप आने के 13 दिन बाद भी हेते प्रांत की राजधानी अंताक्या में मलबे में दबे पति-पत्नी और उनके बच्चे को बाहर निकाला गया। पति-पत्नी की पहचान समीर मुहम्मद अक्कार और उनकी पत्नी रागदा के रूप में हुई। वहीं 12 साल के बच्चे को भी निकाला गया। तीनों को निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बाद में उनके बेटे की मौत हो गई।

Search

Archives