Home » नक्सलियों ने पंचायत भवन और पुलिया को बम से उड़ाया, धमाके से क्षेत्र में दहशत
देश

नक्सलियों ने पंचायत भवन और पुलिया को बम से उड़ाया, धमाके से क्षेत्र में दहशत

चाईबासा। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में गुरुवार देर रात नक्सलियों ने बम धमाका कर पंचायत भवन और सोएतबा-बरकेला चाइबासा रोड पर पुलिया को उड़ा दिया। धमाके के बाद आसपास क्षेत्र के लोगों में दशहत का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र स्थित कदमडीहा पंचायत भवन को गुरुवार देर रात का करीब एक बजे नक्सलियों ने बम से उड़ा दिया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरा भवन ढह गया। गौरतलब है कि प्रखंड मुख्यालय से कदमडीहा पंचायत भवन की दूरी लगभग 25 किमी है। इसके कुछ देर बाद चाईबासा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोएतबा-बरकेला चाइबासा रोड पर एक पुलिया को भी नक्सलियों ने बम लगाकर उड़ा दिया। नक्सलियों ने पेड़ काटकर सड़क पर गिरा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। बता दें कि पिछले कई महीनों से पुलिस ने नक्सलियों के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा है। इससे बौखलाए नक्सली भी लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों द्वारा पंचायत भवन को उड़ाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Search

Archives