Home » क्रिकेटर शॉ से हाथापाई करने वाली सना गिरफ्तार
देश

क्रिकेटर शॉ से हाथापाई करने वाली सना गिरफ्तार

0 सेल्फी को लेकर बीच सड़क हुआ था विवाद

मुंबई। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सना को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके साथी ने आरोप लगाया है कि शॉ और उनके दोस्तों ने डांस क्लब में उनके साथ मारपीट की। फिर बाहर बेसबॉल बैट से हमला किया। ये पूरा मामला मुंबई के सांताक्रूज में एक फाइव स्टार होटल के पास का है। पुलिस ने सना उर्फ सपना गिल नामक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सपना एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। मामले में सपना समेत 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
लड़की और उसके साथी का कहना है कि वह भी पार्टी करने ही गए थे, लेकिन शॉ के दोस्तों ने उनके साथ क्लब में मारपीट की। लड़के ने कहा कि वह शॉ के साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था, तभी शॉ ने उसका फोन छीनकर फेंक दिया और उसे धक्का दे दिया। वहीं सपना गिल के वकील अली काशिफ खान ने पृथ्वी शॉ पर अपनी क्लाइंट के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया है।
0 दोस्त ने दर्ज कराई एफआईआर
मुंबई पुलिस के डीसीपी अनिल परासकर ने बताया कि पृथ्वी के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव की शिकायत पर ओशिवारा पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें सना उर्फ सपना गिल और शोभित ठाकुर के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज हैं। इन पर पृथ्वी के दोस्त की कार का शीशा तोड़ने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। इस दौरान शॉ कार में ही मौजूद थे। वहीं आरोपियों पर शॉ के दोस्त ने अपनी कार का पीछा करने, मामले को दबाने और झूठा केस बनाने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपए मांगने का भी आरोप लगाया है। सपना गिल को पुलिस ने गुरुवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। सपना का मेडिकल कराया गया है। परासकर ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं लड़की और उसके साथी ने आरोप लगाया है कि पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों ने डांस क्लब में उनके साथ मारपीट की। फिर बाहर बेसबॉल बैट से हमला किया।

Search

Archives