Home » विद्रोही समूह ने किया हमला, 12 बच्चों समेत 20 लोगों की मौत
दुनिया

विद्रोही समूह ने किया हमला, 12 बच्चों समेत 20 लोगों की मौत

 कांगो.  एक विद्रोही समूह के हमले में बुरुंडी में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। बुरुंडी सरकार के प्रवक्ता जेरोम नियोनजिमा ने शनिवार को एक बयान में कहा कि मरने वालों में 12 बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं जिनमें से दो गर्भवती थीं। पूर्वी कांगो के साउथ कीवू में स्थित बुरुंडी के सशस्त्र विद्रोही समूह रेड-तबारा ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

Search