Home » शॉर्ट पीएम में बड़ा खुलासा, ईशिका के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला दबाकर की गई हत्या
जांजगीर-चांपा

शॉर्ट पीएम में बड़ा खुलासा, ईशिका के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला दबाकर की गई हत्या

जांजगीर। चैनल की एंकर एवं एलएलबी फायनल ईयर की छात्रा इशिका शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शॉर्ट पीएम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।जिला अस्पताल के तीन डाक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। डॉक्टर की टीम ने शॉर्ट पीएम में इशिका के साथ मारपीट और उसके मुंह नाक को कपड़े से दबाने और दम घुटने से मौत होने की आशंका जताई है। मृतका का बिसरा उच्च स्तरीय जांच के लिए प्रीजर्व किया गया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के दिन जिस होटल में ईशिका और उसका भाई खाना लेने गए थे, पुलिस उस होटल का सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है। पुलिस को संदेह है कि घटना के दिन भाई बहन के अलावा कुछ और भी लोग शामिल थे, जो घटना के बाद ईशिका और उसके भाई का मोबाइल और स्कूटी लेकर फरार हुए हैं। ईशिका की हत्या किसने की, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इशिका शर्मा के घर उसके माता पिता और भाई के अलावा एक अन्य व्यक्ति रहता था, जो अभी फरार है। घटना के दिन उनके एक साथ होने की बात कही जा रही है। वह परिवार के लोगों की तरह ही रहता था। अभी इशिका और उसके भाई का मोबाइल और स्कूटी नहीं मिली है, जिसे आरोपी द्वारा ले जाने की आशंका है। परिवार के लोग कुछ कहने की हालत में नहीं हैं।

Search

Archives