Home » रिटायर्ड कर्मी के घर दिन दहाड़े चोरों ने बोला धावा, नगदी व जेवर पार
कोरबा

रिटायर्ड कर्मी के घर दिन दहाड़े चोरों ने बोला धावा, नगदी व जेवर पार

कोरबा। शातिर चोर ने खरमोरा में रहने वाले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के रिटायर्ड कर्मी के घर दिन दहाड़े धावा बोल दिया। चोर ने आलमारी में रखे 23 हजार रुपए नगदी सहित ढाई लाख रुपए कीमती सोने चांदी के जेवर को पार कर दिया  पुलिस को निरीक्षण के दौरान घटनास्थल से एक चप्पल मिला है।

पुलिस डाग स्क्वायड की मदद से आरोपी की पतासाजी कर रही है। सिविल लाइन रामपुर थानांतर्गत खरमोरा में आरपी साव निवास करते हैं। वे पीएचई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह उनका पुत्र ड्यूटी चला गया। शाम करीब 4.30 बजे श्री साव भी अपनी पत्नी के साथ बाहर चले गए। वे शाम करीब 6 बजे घर पहुंचे। उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोलकर भीतर प्रवेश किया उनके होश उड़ गए।

शातिर चोर ने आलमारी में रखे 23 हजार रुपए नगदी सहित ढाई लाख रुपए कीमती सोने चांदी के जेवर को पार कर दिया था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान घर के बाहर एक चप्पल पड़ा मिला। जिसे छोडक़र चोर फरार हुआ था। पूछताछ के दौरान कुछ अन्य लोगों के द्वारा भी लाल रंग के स्वेटर पहनकर पहुंचे चोर को देखे जाने की जानकारी मिली। मामले की तह तक जाने पुलिस ने डाग स्क्वायड की भी मदद ली। बहरहाल पुलिस मामले में आरोपी की पतासाजी कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Search

Archives