Home » मोटर मैकेनिक की खून से लथपथ मिली लाश, हत्या की आशंका
कोरबा

मोटर मैकेनिक की खून से लथपथ मिली लाश, हत्या की आशंका

कोरबा। मोटर मैकेनिक की उसके ही गैरेज के बाहर खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।
जानकरी के अनुसार मृतक की शिनाख्त निकोलस टोप्पो 36 वर्ष के रूप में की गई है। निकोलस मूलतः जयपुर थाना चैनपुर जिला गुमला झारखंड का रहने वाला था। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया मामला हत्या का नजर आ रहा है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं, ईंट व पत्थर से मौत के घाट उतारे जाने की आशंका जताई गई है। मामले में दीपका पुलिस ने मर्ग कायम कर निकोलस टोप्पो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और साइबर सेल की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।

Search

Archives