Home » KBC 15 Juniors: मयंक ने ‘केबीसी जूनियर्स वीक’ में एक करोड़ की जीती राशि, अमिताभ बच्चन हुए प्रभावित
KBC 15 Juniors
देश मनोरंजन

KBC 15 Juniors: मयंक ने ‘केबीसी जूनियर्स वीक’ में एक करोड़ की जीती राशि, अमिताभ बच्चन हुए प्रभावित

मुंबई  KBC 15 Juniors: अमिताभ बच्चन के क्विज-बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ में आठवीं क्लास के छात्र मयंक ने 1 करोड़ रुपये जीतकर इतिहास रच दिया है. हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले मयंक ने ‘केबीसी जूनियर्स वीक’ में एक करोड़ की राशि जीती. मयंक के प्रदर्शन से शो के होस्ट अमिताभ बच्चन काफी खुश और प्रभावित हुए. एक करोड़ के सवाल में मयंक से पूछा गया, ”किस यूरोपीय मानचित्रकार को वो मानचित्र बनाने का श्रेय दिया जाता है, जिसमें नए खोजे गए द्वीप को ‘अमेरिका’ नाम दिया गया था?”

KBC 15 Juniors

दिए गए विकल्प थे- ए: अब्राहम ऑर्टेलियस, बी: जेरार्डस मर्केटर, सी: जियोवानी बतिस्ता एग्नीस और डी: मार्टिन वाल्डसीमुलर. सही जवाब : मार्टिन वाल्डसीमुलर. इस सवाल पर मयंक ने अपनी बची हुई लाइफलाइन ‘आस्क दी एक्पर्ट’ का इस्तेमाल किया और सही उत्तर दिया- ‘मार्टिन वाल्डसीमुलर’

इतनी बड़ी राशि जीतने पर मयंक रोने लगे और अपने माता-पिता और एक्टर को गले लगा लिया. बिग बी ने कहा, “मैं दर्शकों को बता दूं कि वह सबसे कम उम्र के करोड़पति विजेता हैं.” इसके बाद सात करोड़ के सवाल के लिए उनसे पूछा गया, ”सूबेदार एनआर निक्कम और हवलदार गजेंद्र सिंह को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान किस शहर में आपूर्ति पहुंचाने के लिए रूस द्वारा रेड स्टार के आदेश से सम्मानित किया गया था?”

Search

Archives