Home » देर रात दो ट्रकों की टक्कर में 11केवी का टावर हुआ धराशायी, सड़क पर लगा जाम
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

देर रात दो ट्रकों की टक्कर में 11केवी का टावर हुआ धराशायी, सड़क पर लगा जाम

बिलासपुर । बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोनी क्षेत्र में सेंद्री के पास देर रात को बिजली का 11केवी टावर सड़क पर एक दुर्घटना में धाराशायी होकर गिर गया। दो ट्रक में आपस में टक्कर के बाद एक ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के टावर से जा भिड़ा। दुर्घटना में घायल एक ट्रक के ड्राइवर को कोनी पुलिस ने रेस्क्यू कर सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। बिजली कनेक्शन को डिस्कनेक्ट कर टावर को हटाने का कार्य जारी है। मार्ग की गाड़ियों को डायवर्ट किया जा रहा हैं।

Search

Archives